राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरादाबाद के किसान यदि करते है मोटे अनाज की खेती तो मिलेगा भारी अनुदान

23 फरवरी 2026, मुरादाबाद: मुरादाबाद के किसान यदि करते है मोटे अनाज की खेती तो मिलेगा भारी अनुदान – जी हां !  यदि यूपी के जिला मुरादाबाद के किसान मोटे अन्न की खेती करते है तो भारी अनुदान प्राप्त किया जा सकता है. वैसे कृषि विशेषज्ञों का यह कहना है कि  मिलेट्स की खेती किसानों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रही है. कम पानी, कम लागत और बेहतर बाजार मांग जैसी खूबियों के चलते कृषि विभाग ने मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम को गति दी है. सरकार की अनुदान आधारित योजनाएं इस पहल को और सशक्त कर रही हैं.

मिलेट्स की खेती किसान भाइयों के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है और मिलेट्स की खेती ऐसी खेती है, जिससे किसानों को अधिक लाभ हो रहा है, क्योंकि यह फसल हर तरह की मिट्टी में अच्छा प्रर्दशन करती है और किसानों तगड़ी उपज देती है. साथ ही इन फसलों को अधिक सिंचाई की भी जरुरत नहीं होती, जिससे किसानों को पानी, ऊर्जा की बचत होने के साथ उर्वरक व कीटनाशक पर खर्च भी अपेक्षाकृत कम आता है. यानी की कुल मिलाकर इन फसलों की खेती कर किसान कम लागत में तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिसके तहत किसानों को इन फसलों पर भारी अनुदान मुहैया करवाया जा रहा. 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements