Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार में मिलेट्स की खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1.80 करोड़ से बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

13 नवंबर 2026, भोपाल: बिहार में मिलेट्स की खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1.80 करोड़ से बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस – बिहार में मोटे अनाज यानी श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती को प्रोत्साहित करने के साथ इसके अनुसंधान, उत्पादन और बाजार की संभावनाओं को विस्तार देने की तैयारी की गई है। चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत राज्य सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चालू वित्तीय वर्ष में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर को 1.80 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से विश्वविद्यालय में बिहार मिलेट्स वैल्यू चेन के लिए अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से मिलेट्स की खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों को इसके व्यावसायिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के अनुसार, इस केंद्र की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य मोटे अनाजों पर वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना, उन्नत किस्मों का विकास करना, उत्पादन क्षमता बढ़ाना और विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाना है। इसके लिए तकनीकी संस्थानों के सहयोग से मिलेट्स की 16 नई किस्में विकसित करने की योजना है। इससे किसानों को स्थानीय जलवायु और कृषि परिस्थितियों के अनुकूल बेहतर बीज उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

मोटे अनाजों की उपयोगिता अब केवल पारंपरिक भोजन तक सीमित नहीं रह गई है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण बाजरा, ज्वार, रागी और अन्य मिलेट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच इनके उत्पादों के लिए बाजार में भी नई संभावनाएं बन रही हैं। ऐसे में मिलेट्स की खेती को लाभकारी बनाने के लिए उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन तक पूरी व्यवस्था विकसित करना जरूरी है। बिहार सरकार की यह पहल किसानों के लिए आय के नए अवसर तैयार करने के साथ कृषि विविधीकरण को भी गति दे सकती है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से अनुसंधान और व्यावहारिक खेती के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होने की उम्मीद है। जरूरत इस बात की होगी कि विकसित होने वाली नई किस्मों और तकनीकों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे तथा मिलेट्स के प्रसंस्करण और बिक्री के लिए प्रभावी बाजार व्यवस्था भी तैयार हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें