राज्य कृषि समाचार (State News)

देश की आर्थिक उन्नति में दुग्ध उत्पादन का महत्वपूर्ण योगदान

30 जुलाई 2025, भोपाल: देश की आर्थिक उन्नति में दुग्ध उत्पादन का महत्वपूर्ण योगदान – पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  लखन पटेल ने कहा है कि देश की आर्थिक उन्नति में दुग्ध उत्पादन का महत्वपूर्ण स्थान है।

गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं की नस्ल सुधार कर दुग्ध उत्पादन में काफी बढ़ोतरी की जा सकती है। कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार को एक अभियान के रूप में चलाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में दुग्ध उत्पादन को 9% से बढ़ाकर 20% तक किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हमें इसे पूरा करना है और गुणवत्तापूर्ण कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार और ब्रीडिंग कवरेज बढ़ाकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जा सकेगी। केंद्र द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को भी प्रदेश में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में  कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने, कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा प्रदेश के गौवंश एवं भैंस वंश में नस्ल सुधार को एक अभियान के रूप में चलाने, सॉर्टेड सेक्सड सीमेन तकनीक, साइलेज उत्पादन, फीड एंड फॉडर आदि विषयों पर समस्त प्रतिभागियों से चर्चा एवं संवाद किया गया। कार्यशाला में उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी, डॉ. सत्येंद्र सिंह सचिव पशुपालन एवं डेयरी, डॉ. पी.एस. पटेल संचालक पशुपालन एवं डेयरी, डॉ. उमेश चंद्र शर्मा प्रेसिडेंट भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली, डॉ. संजय गोवानी प्रबंध संचालक एमपीसीडीएफ, डॉ. सत्य निधि शुक्ला प्रबंध संचालक राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, डॉ. मनोज गौतम संयुक्त संचालक, राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रदेश के समस्त जिलों से अधिकारी सम्मिलित हुए। दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के अंत में समस्त प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया और फीडबैक भी प्राप्त किया गया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement