राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को बड़ी राहत: 8,970 किसानों को 23.29 करोड़ की बकाया राशि का भुगतान

19 सितम्बर 2025, भोपाल: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को बड़ी राहत: 8,970 किसानों को 23.29 करोड़ की बकाया राशि का भुगतान – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गन्ना उत्पादकों को पेराई सीजन 2024-25 का शत-प्रतिशत भुगतान पूर्ण कर दिया गया है। माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, अंबिकापुर ग्राम केरता द्वारा 26 नवम्बर 2024 से 09 मार्च 2025 तक 10,598 कृषकों से 19.95 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा गया था। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 315.10 रुपए प्रति क्विंटल की दर से क्रय गन्ने का कुल मूल्य  62.87 करोड़ रूपए हुआ था। इसमें से 39.58 करोड़ रुपए का भुगतान पूर्व में किया जा चुका था, जबकि 8,970 कृषकों का 23.29 करोड़ रुपए बकाया था।

कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में गन्ना कृषकों की बकाया राशि  23.29 करोड़ रूपए का भुगतान 17 सितम्बर 2025 को कर दिया गया। इस प्रकार पेराई सीजन 2024-25 का एफ.आर.पी. दर पर सभी कृषकों को पूर्ण भुगतान सुनिश्चित हो गया है। कृषकों ने इसके लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements