राज्य कृषि समाचार (State News)

जिला उपार्जन समिति के सदस्यों ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

10 अप्रैल 2025, सीहोर: जिला उपार्जन समिति के सदस्यों ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण – जिला उपार्जन समिति के सदस्यों ने जिले के बिलकिसगंज, इछावर एवं भैरूंदा क्षेत्र स्थित विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  उपार्जन की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने मॉइश्चर मशीन पर गेहूं के नमी के स्तर का परीक्षण तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे में गेहूं के वजन का भी परीक्षण किया।

उपार्जन समिति के सदस्यों ने उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने के उपयुक्त स्थल, पेयजल, छाया, पंखा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि विक्रय के लिए उपज लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उपार्जन समिति के सदस्यों  ने संबंधितों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार एफएक्यू गुणवत्ता के  गेहूं  का उपार्जन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से बुक किए  गए स्लॉट की तिथि पर ही उपज की खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी तिथि के बुक स्लॉट पर पहले ही खरीदी नहीं की जाए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com