हरदा जिले के खिरकिया में नरवाई प्रबंधन के संबंध में बैठक सम्पन्न
14 मार्च 2026, हरदा: हरदा जिले के खिरकिया में नरवाई प्रबंधन के संबंध में बैठक सम्पन्न – एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद पंचायत के सभागार में विकासखण्ड खिरकिया के सभी पटवारी, सचिव एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों की नरवाई न जलाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी सुश्री बघेल ने पटवारियों को निर्देश दिए कि ग्राम में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जाए, ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें नरवाई न जलाने हेतु समझाएं। उन्होने बताया कि नरवाई जलाने से पर्यावरण के साथ साथ मानव जीवन पर काफी गलत असर पड़ता है। बैठक में एसडीएम सुश्री बघेल ने कहा कि नरवाई जलाना दंडनीय अपराध है, उल्लंघन करने पर सम्बंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सचिव को भी निर्देश दिए कि ग्राम में पानी के टैंकर भरकर रखें ताकि कोई अप्रिय स्थिति में उन टैंकर का उपयोग किया जा सके।
बैठक में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री टी. आर. चौहान ने बताया कि ये ध्यान रखे कि हार्वेस्टर में ‘सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम’ (एसएमएस) का उपयोग अनिवार्य है। बिजली की डीपी के आसपास कचरा न रहे ताकि स्पार्किंग से कोई घटना न हो। ग्राम के मुख्य चौराहे पर नरवाई न जलाने के संबंध में स्लोगन लिखवाएं। उन्होंने बताया कि जमीन की उर्वरा शक्ति लगातार कम होती जा रही है, फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture





