Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल में फसल ऋण मान निर्धारण के लिए बैठक आयोजित

03 दिसंबर 2025, बैतूल: बैतूल में फसल ऋण मान निर्धारण के लिए बैठक आयोजित – वर्ष खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 के लिए फसल ऋण मान तथा पशुपालन एवं मत्स्य पालन ऋण मान निर्धारण के लिए  गत दिनों  कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले की प्रमुख खरीफ फसलें सोयाबीन, धान, मूंगफली, मक्का, ज्वार, तुअर, उड़द, मूंग एवं सूरजमुखी तथा रबी फसलें गेहूं (सिंचित/असिंचित),चना, गन्ना, सरसों, मसूर, फल-सब्जियां, मसाला एवं पुष्प फसलें शामिल रहीं। बैठक में उन्नतशील किसानों, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों तथा बैंकर्स कोऑर्डिनेटर से विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सभी फसलों एवं गतिविधियों के लिए ऋण मान निर्धारित किए गए।

बैठक में उप संचालक कृषि डॉ. आनंद बडोनिया, जिला अग्रणी प्रबंधक (लीड बैंक) श्री आशुतोष कुमार सिंह, उपायुक्त सहकारिता श्री के.के. शिव, भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि श्री दीपक कपूर, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री सतीश पाठा एवं श्री आलोक वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार के कृषि वैज्ञानिक श्री आर.बी. बारपेटे, जिला नाबार्ड अधिकारी श्री राहुल कुशवाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीसीबी बैतूल, कु.नीता निगम सहित संबंधित बैंकर्स कोऑर्डिनेटर उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें