राजगढ़ में नरवाई प्रबंधन हेतु बैठक आयोजित
10 मार्च 2026, राजगढ़: राजगढ़ में नरवाई प्रबंधन हेतु बैठक आयोजित – कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने एवं प्रभावी नरवाई प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड नरसिंहगढ़ द्वारा थाना कुरावर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड ब्यावरा द्वारा थाना सुठालिया में हार्वेस्टर संचालको एवं थाना प्रभारियों के साथ गत दिनों बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को नरवाई न जलाने के लिये जागरूक करने तथा हार्वेस्टर मशीनो में स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टमके उपयोग को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही थाना प्रभारियों को विकासखंड में चल रहे हार्वेस्टर संचालकों का संपर्क विवरण भी दिया गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया की कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा जिले में नरवाई प्रबंधन अंतर्गत धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 अंतर्गत आदेश जारी किया गया। जिसके तहत उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगी हार्वेस्टर मशीन से फसल कटाई करने पर स्ट्रॉ रीपर मशीन से भूसा बनवाना अनिवार्य होगा, अन्यथा भूमि मालिक एवं हार्वेस्टर मशीन संचालक दोनो पर अलग-अलग 5 हजार रुपये राशि का अर्थदंड लगाया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

