Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

औषधीय फसल हल्दी ने बदली किसान माली की माली हालत

डेढ़ बीघा में हल्दी की खेती से कमाए 1.10 लाख रुपये

20 फरवरी 2026, नीमच: औषधीय फसल हल्दी ने बदली किसान माली की माली हालत – नीमच जिले के जावद विकासखंड की ग्राम पंचायत बधावा के  गांव  कसमारिया के किसान श्री लादूराम माली पूर्व में परम्परागत रूप से मूंगफली, सोयाबीन एवं मक्का जैसी फसलों की खेती करते थे, सीमित वर्षा, पानी की कमी और बढ़ती लागत के कारण इन फसलों से अपेक्षित आय नहीं हो पा रही थी।

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में वाटरशेड टीम द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को औषधी एवं सब्जी आधारित फसल लगाने हेतु तकनीकी सलाह,  फील्ड मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। इससे प्रेरित होकर किसान लादूराम ने परम्परागत खेती छोड़कर औषधी फसल विशेष रूप से हल्दी की उन्नत खेती 1.50 बीघा में अपनाई। वाटरशेड योजना के तहत श्री लादूराम माली को 23200 रुपये की वित्तीय सहायता भी दी गई।जिससे उन्होंने मल्चिंग,  उन्नत बीज चयन, मिनि स्प्रिंकलर सिंचाई साधन, संतुलित रासायनिक एवं जैविक खाद तथा कीटनाशकों का वैज्ञानिक उपयोग किया। इन सभी व्यवस्थाओं पर लगभग 70 से 75 हजार की कुल लागत आई।

 उन्नत तकनीकों जल संरक्षण उपायों और नियमित कृषि मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप हल्दी की फसल में गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि हुई। किसान ने अपनी उपज का विक्रय सिंगोली,  बेगू एवं नीमच मंडी में किया। इससे उन्हें लगभग 1.85 लाख तक की आय हुई। सभी खर्च निकालने के बाद किसान लादूराम लगभग 1.10 लाख तक का शुद्ध लाभ हुआ। आसपास के किसानों के लिए लादूराम की यह सफलता प्रेरणादायी हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें