राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुओं में लम्पी त्वचा रोग के रोकथाम के उपाय

02 नवंबर 2025, मंडला: पशुओं में लम्पी त्वचा रोग के रोकथाम के उपाय – उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. यू.एस. तिवारी ने पशु मालिकों के जारी एडवाइजरी में बताया है कि गौवंश पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज होती है जो कि विषाणु जनित है, जिसका फैलाव संक्रमित गोवंशों के खून से मक्खी, मच्छर आदि के द्वारा स्वस्थ पशुओं में संक्रमण फैलता है। गौवंश के बीमारी से संक्रमित होने पर तेज बुखार, त्वचा में गठानें, शरीर में दर्द एवं भूख कम हो जाती है। कभी-कभी गठानें फूटने से त्वचा में घाव बन जाता है।

लम्पी स्किन डिजीज गौवंश में पाए जाने पर पशुपालकों को तत्काल संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग कर देना चाहिए एवं नजदीकी पशु चिकित्सालयों में जानकारी देकर इलाज कराएं। साथ ही बीमारी फैलाने वाले रोग वाहक मक्खी, मच्छर आदि से सुरक्षा उपाय अपनाएं। अपने पशु आवास गृह की नियमित साफ-सफाई रखें, जीवाणु एवं विषाणु रसायन आदि का प्रयोग करें। पशुओं की चमड़ी पर घाव होने की अवस्था पर नियमित रूप से सफाई कर एंटीसेप्टिक लोशन लगायें। पशुपालकों को इस बीमारी से बचाव के लिए पशु चिकित्सालय से संपर्क कर स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। बीमार पशु को संतुलित एवं पौष्टिक आहार खिलाएं। बीमार पशु की उचित ढंग से देखभाल एवं उपचार होने पर 10-15 दिन में स्वस्थ हो जाते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements