Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान सम्मेलन में कल शामिल होंगे कई किसान

10 अगस्त 2022, इंदौर: किसान सम्मेलन में कल शामिल होंगे कई किसान – संयुक्त किसान मोर्चा की इंदौर इकाई द्वारा इंदौर में  ‘जय जवान, जय किसान ‘ सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया जारहा है। सम्मेलन में  इंदौर -उज्जैन संभाग के जिलों से सैकड़ों किसान शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा  द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उक्त सम्मेलन 10 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से लक्ष्मी नगर अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है ।  

संयुक्त किसान मोर्चा  के श्री रामस्वरूप मंत्री एवं श्री बबलू जाधव ने बताया कि इस सम्मेलन में संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकारी समूह  के सदस्य  श्री योगेंद्र यादव,विंग कमांडर रिटायर्ड अनुमा आचार्य ,नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम, संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बादल सरोज सहित कई किसान नेता आ रहे हैं। इन्हें सुनने के लिए इंदौर -उज्जैन संभाग के जिलों से सैकड़ों किसान शामिल होंगे।

किसान नेताद्वय ने कहा कि इस सम्मेलन में एमएसपी ग्यारंटी कानून बनाने ,किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने,इंदौर के 186 किसानों के बकाया पौने तीन करोड़ का भुगतान कराने ,2019 से प्याज और सोयाबीन की बकाया भावांतर राशि  और गेहूं की बोनस बकाया राशि भुगतान करने ,इंदौर के कृषि महाविद्यालय की भूमि बचाने के लिए छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन, मंडियों में चल रही तौल – मोल की लूट बंद करने, किसानों की जमीन अधिग्रहित किए जाने पर उन्हें तत्काल बाजार भाव से 4 गुना मुआवजे का नगद भुगतान , इकोनामिक कॉरिडोर योजना में दो दर्जन से ज्यादा गांवों की उपजाऊ भूमि अधिग्रहित करने के मुद्दे  के अलावा लैंड पुलिंग एक्ट के तहत जबरिया किसानों की जमीन कब्जाने ,इंदौर जिले के एक दर्जन से ज्यादा गांवों में बुधनी रेल परियोजना के नाम पर किसानों की जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने ,खेत मजदूरों को स्थाई आवास उपलब्ध कराने तथा वर्तमान में रह रहे लोगों को बेदखल नहीं करने सहित  विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:‘ पॉलीसल्फेट उर्वरक का टमाटर में उपयोग ’ विषय पर वेबिनार 10 अगस्त को

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें