Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर: गांधी सागर में ‘उपज से उद्यम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, किसानों और उद्यमियों से मिले CM यादव

20 नवंबर 2026, मंदसौर: मंदसौर: गांधी सागर में ‘उपज से उद्यम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, किसानों और उद्यमियों से मिले CM यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधी सागर में उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उपज से उद्यम प्रदर्शनी में धनिया, मूंगफली, लहसुन, संतरा, पान क्लस्टर पर केंद्रित स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही औषधि और दुग्ध उत्पादन पर भी स्टॉल हैं। नशा मुक्त मंदसौर के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों और राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में हो रही गतिविधियों पर विशेष स्टॉल लगाया गया है। सूक्ष्म दाब सिंचाई योजना से कृषि क्षेत्र में हुए लाभ को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उद्यमी और कृषकों से किया संवाद
प्रदर्शनी में जिले के किसानों द्वारा कृषि के क्षेत्र में किया जा रहे हैं नवाचारों, नई कृषि तकनीक और खाद्यान्न , फलोद्यान व मसाला उत्पाद प्रदर्शित किए गए है। प्रदर्शनी में जिले के उद्यमियों, महिला स्व सहायता समूहों, स्वरोजगार के लिए युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान कृषकों तथा उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने उनके उत्पादों की निर्माण लागत तथा मार्केट लिंक आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बातचीत में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल तथा प्रमुख पर्यटन केंद्रो पर ऐसे उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की व्यवस्था की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें