Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडी बोर्ड का डिजिटल संचार हुआ अब और सुरक्षित

  @mpmandiboard.gov.in से होगा आधिकारिक पत्राचार, पुरानी Gmail आईडी निष्क्रिय

26 सितंबर 2026, भोपाल: मंडी बोर्ड का डिजिटल संचार हुआ अब और सुरक्षित – मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल ने विभागीय डिजिटल संचार व्यवस्था को अधिक सुरक्षित,  प्रामाणिक एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से मंडी बोर्ड द्वारा नए आधिकारिक शासकीय ई-मेल प्लेटफॉर्म @mpmandiboard.gov.in पर ईमेल खातों के सृजन एवं ऑनबोर्डिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत मंडी बोर्ड मुख्यालय, आंचलिक कार्यालयों, तकनीकी संभागों तथा कृषि उपज मंडी समितियों से संबंधित आधिकारिक पत्राचार एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान अब नवीन शासकीय ई-मेल आईडी के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर पूर्व में उपयोग की जा रही Gmail आईडी को निष्क्रिय किया जा रहा है। निर्धारित तिथि के बाद पुरानी Gmail आईडी पर प्राप्त होने वाले ईमेल को आधिकारिक संचार नहीं माना जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंडी बोर्ड की नई ईमेल व्यवस्था से विभागीय संचार में प्रामाणिकता, डेटा सुरक्षा, उत्तरदायित्व एवं प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक शासकीय ई-मेल आईडी के धारक अधिकारी/कर्मचारी को अपने खाते की सुरक्षा, पासवर्ड की गोपनीयता एवं आधिकारिक उपयोग के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी बनाया गया है।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंडी बोर्ड द्वारा नई ई-मेल आईडी की सूची संबंधित कार्यालयों को उपलब्ध कराने के साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpmandiboard.in एवं कार्यालयों के सूचना पटल पर भी प्रकाशित की गयी है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने संपर्क रिकॉर्ड अद्यतन करने तथा तत्काल प्रभाव से नवीन शासकीय ई-मेल का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा दिए गए हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture