Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में मखाना खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, किसानों को मिलेगा अनुदान

17 अक्टूबर 2024, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में मखाना खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, किसानों को मिलेगा अनुदान – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मखाने की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश के 18 जिलों के किसानों को प्रति हेक्टेयर 40 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। उद्यान विभाग के एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत इस योजना का उद्देश्य रोजगार के अवसर बढ़ाना और किसानों की आय में सुधार करना है।

उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि मखाना खेती की अनुमन्य लागत 80 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई है, जिसमें सरकार 50 प्रतिशत यानी 40 हजार रुपये का अनुदान देगी। योजना के लिए किसानों को जिला उद्यान अधिकारी के पास पंजीकरण कराना होगा।

योजना के तहत लखनऊ, सीतापुर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर सहित 18 जिलों में कुल 180 हेक्टेयर भूमि पर मखाने की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इन जिलों में मखाने की खेती के लिए अनुकूल जलवायु और संसाधन मौजूद हैं, खासतौर से तालाब और जलभराव वाले क्षेत्र, जो मखाना उत्पादन के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com