राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि के क्षेत्र के नए-नए अनुसंधानों से किसानों को अवगत कराएं

25 अगस्त 2025, ग्वालियर: कृषि के क्षेत्र के नए -नए अनुसंधानों से किसानों को अवगत कराएं –  कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे नए-नए अनुसंधानों की जानकारी किसान भाईयों को मिले, इसके लिये फसलों से संबंधित वैज्ञानिक एडवाइजरी समय-समय पर जारी की जाए। समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीक की जानकारी मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने  गत दिनों  संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में ग्वालियर-चंबल संभाग के कृषि, उद्यानिकी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।ग्वालियर-चंबल संभाग में रबी वर्ष 2024-25 की समीक्षा एवं खरीफ 2025 की तैयारियों के लिये कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन के संबंध में आयोजित बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के संयुक्त संचालक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, मंडी, संभागीय कृषि यंत्री, जोनल मैनेजर  मार्कफेड, संभागीय बीज प्रमाणीकरण अधिकारी एवं दुग्ध संघ के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने संबंधित अधिकारियों से ग्वालियर-चंबल संभाग में पराली प्रबंधन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि पराली के संबंध में नई तकनीक और प्रबंधनों के संबंध में किसानों को जानकारी दी जाए। इसके साथ ही हैप्पी सीडर व सुपर सीडर का किसानों के बीच प्रदर्शन किया जाए। ग्वालियर-चंबल संभाग में जे फॉर्म एप पर अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। ग्वालियर-चंबल संभाग में सरसों उत्पादक जिलों में ऑयल मिल लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया जाए।

संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने यह भी निर्देशित किया है कि उर्वरक वितरण केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिये डबल लॉक केन्द्रों के आधुनिकीकरण का कार्य भी सभी जिलों में किया जाए। उर्वरक की कालाबाजारी, उर्वरक न मिलने संबंधी एवं गुणवत्ता के संबंध में प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निराकरण हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement