Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास में नकली कीटनाशकों का बड़ा खेल बेनकाब : बायर और इंडोफिल कंपनी के नाम पर चल रही थी फर्जी फैक्ट्री, तीन आरोपी गिरफ्तार

16 मई2026, देवास: देवास में नकली कीटनाशकों का बड़ा खेल बेनकाब : बायर और इंडोफिल कंपनी के नाम पर चल रही थी फर्जी फैक्ट्री, तीन आरोपी गिरफ्तार – देवास शहर में किसानों की जिंदगी और फसलों से खिलवाड़ करने वाले नकली कीटनाशक कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित एक मकान में बायर क्रॉप साइंस एवं इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी नामी कंपनियों के नाम से नकली कीटनाशक और सूक्ष्म पोषक तत्व तैयार किए जा रहे थे। कृषि विभाग को गुप्त सूचना मिलने के बाद उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक के निर्देशन में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर इस पूरे गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कीटनाशक निरीक्षक राहुल कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम जब मौके पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी चौंक गए। मकान के भीतर ब्रांडेड कंपनियों के नाम वाले हजारों पैकेट, पैकिंग मशीनें, सीलिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री रखी हुई थी। आरोपी नकली उत्पादों को असली कंपनियों की पैकेजिंग में भरकर बाजार में उतारने की तैयारी कर रहे थे।

छापेमारी के दौरान बायर कंपनी की चर्चित कीटनाशक दवा “नेटिवा” के 2300 भरे एवं 3000 खाली पैकेट मिले। इसके अलावा “बायर जेम” इंसेक्टिसाइड्स के लगभग 6000 पैकेट भी बरामद किए गए। वहीं इंडोफिल कंपनी के “सुपर जिंक सल्फेट” के 1000 भरे एवं 3000 खाली पैकेट जब्त किए गए।  वरिष्ठ  कृषि विकास अधिकारी , देवास  की शिकायत पर  थाना नाहर दरवाज़ा , देवास में तीन आरोपियों  रुकसार पति आमिर खान , जुबेदा बी पति मंजूर हुसैन और  अभिषेक निवासी देवास  के खिलाफ एफआईआर  दर्ज़ की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें