Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा जिले में उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई

11 मई 2026, विदिशा: विदिशा जिले में उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई –  विदिशा जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों एवं कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निरस्त तथा निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं निर्धारित नियमों के उल्लंघन, अनियमितताओं तथा किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में संचालित उर्वरक विक्रेताओं की लगातार जांच की जा रही है। जांच के दौरान रिकॉर्ड संधारण में कमी, बिना अनुमति उर्वरक विक्रय, स्टॉक में अनियमितता एवं अन्य नियम विरुद्ध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के तहत विदिशा, लटेरी, सिरोंज, ग्यारसपुर, कुरवाई एवं नटेरन विकासखंडों के कई उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त अथवा निलंबित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से में. शिम्पी एग्रो सीड्स एण्ड फर्टी., में. महादेव कृषि सेवा केंद्र, में. सोना फूड्स, में. साविर कृषि सेवा केंद्र, में. आरती कृषि सेवा केंद्र, में. मुस्कान कृषि सेवा केंद्र, में. लकी किसान कल्याण केंद्र, में. अमन कृषि सेवा केंद्र, में. रघुवंशी ट्रेडर्स, में. त्रिदेव कृषि सेवा केन्द्र, रितिका कृषि सेवा केन्द्र, करैया एग्रो कंपनी लिमिटेड, राधिका ट्रेडर्स, वर्मा एग्रो सर्विस, कृष्णा समृद्धि कृषि सेवा केन्द्र तथा अजय कृषि सेवा केन्द्र सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में खाद-बीज विक्रेताओं की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें तथा खरीद का पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture