Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मप्र. की अभिनव पहल

05 नवंबर 2024, गुना: गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मप्र. की अभिनव पहल –  गुना जिले की समस्त पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. आर.के. त्यागी उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा बताया गया कि कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय कार्यक्रम महावीर गौशाला ए.बी. रोड गुना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री जी के राज्‍य स्‍तरीय आयोजन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। गौ-ग्रास एवं गौशाला अवलोकन के बाद विधि-विधान से गोवर्धन पूजा एवं गाय का पूजन किया गया। श्री आर.के. त्यागी जी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई। जिसमें उन्होंने पशुपालन संबंधित योजनाएं, पशु एंबुलेंस एवं पशु बीमा संबंधित जानकारी साझा की।

 गुना विधायक श्री पन्‍नालाल शाक्‍य ने कहा कि गौसेवा हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिये। प्रतिदिन एक रोटी हर घर में गाय को देने की परंपरा होनी चाहिये। इसके उपरांत कार्यक्रम में गौ कथावाचक, गौ सामग्री उत्‍पादक एवं गौ सेवा के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोपी और कृष्ण का रूप धारण करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर  नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविन्‍द गुप्‍ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्‍द्र सिकरवार, गौशाला के अध्यक्ष श्री गिर्राज अग्रवाल, श्री विकास जैन, अन्य जनप्रतिनिधि सहित कलेक्‍टर डॉ. सिंह गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में गौपालक एवं गौ सेवक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन सीएम राइज प्राचार्य श्री आशीष टाटिया द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com