राज्य कृषि समाचार (State News)

म.प्र. की पहली बायो प्रोम जैविक खाद निर्माण इकाई का शुभारंभ

22 अप्रैल 2025, नर्मदापुरम: म.प्र. की पहली बायो प्रोम जैविक खाद निर्माण इकाई का शुभारंभ – नर्मदापुरम जिले की कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने गत दिनों ग्राम पंचायत रंढाल में जर्मनी की कंपनी जीआईजेड के सहयोग से निर्मित प्रदेश के पहले जैविक संसाधन केंद्र एवं बायो प्रोम जैविक खाद निर्माण इकाई का शुभारंभ किया। यह इकाई जर्मनी की कंपनी जीआईजेड के सहयोग से ग्राम पंचायत  रंढाल  में स्थापित की गई है। जिसे महिला शक्ति संकुल स्तरीय संघ द्वारा संचालित किया जाएगा।

कलेक्टर सुश्री  मीना ने इस सेंटर की भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश  डालते हुए  कहा कि  प्रदेश का प्रथम बायो-रिसोर्स सेंटर में बनाये जैविक खाद से हमारे कृषि का  परिदृश्य  बदल जाएगा। साथ ही खाद निर्माण इकाई द्वारा मूल रूप से गौवंश से प्राप्त गोबर से किण्वित तरल जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा। इस पूरी योजना का उद्देश्य है  कि  योजना से जुड़ कर क्षेत्र की गौशालाएं आत्मनिर्भर बनें, रासायनिक खाद पर किसानों की निर्भरता को कम किया जाए साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित महिला स्व सहायता समूह एवं संगठनों को आजीविका उपलब्ध हो सके।  

GIZ के प्रतिनिधि श्री राजीव आहूजा ने स्वागत भाषण  में  कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। वहीं  GIZ की प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती उटे रिकमन ने अपने मुख्य संबोधन में बताया कि यह बायो-रिसोर्स सेंटर स्थानीय महिलाओं के लिए आय वृद्धि एवं सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेगा।श्री संतोष सहाने, मेम्बर ऑफ़ ओर्गानिक फार्मिंग पालिसी कमिटी (महाराष्ट्र शासन)एवं डायरेक्टर, फोरकास्ट एग्रिटेक प्रा. लि. द्वारा प्रोम खाद  निर्माण व उसकी कृषि में उपयोगिता पर तकनीकी सत्र आयोजित किया गया।

परियोजना का प्रभाव – गौशाला में 110 गोवंशों के माध्यम से बायो-अपशिष्ट से प्रोम (फॉस्फेट रिच ऑर्गेनिक मैन्योर) खाद का निर्माण किया जाएगा, जो डीएपी का जैविक विकल्प है। यह केंद्र ‘लखपति दीदी’ अभियान एवं प्राकृतिक खेती को गति देगा।इस परियोजना का संचालन महिला शक्ति संकुल स्तरीय संघ एवं इंडियन रूरल सर्विसेज के सहयोग से मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एमपीएसआरएलएम), जिला पंचायत नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। संचालन की जिम्मेदारी ग्राम संगठन रंढाल को सौंपी गई है।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत, जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र  चौकसे , कार्यकारिणी समिति की सदस्य श्रीमती दमयंती वर्मा  एवं  श्रीमती कविता मोहबे  ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली कृषि सखी एवं किसानों को बायो प्रोम एवं बायो स्लरी के सैंपल प्रोत्साहन स्वरूप भेंट किए गए । इस आयोजन में  श्री योगेन्द्र राजपूत जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, श्री ख़ुशीलाल आठनेरे सरपंच ग्राम पंचायत रंढाल, आदित्य शर्मा जिला प्रबंधक, दुर्गेश ठाकुर ब्लाक प्रबंधक एवं टीम, , श्री हरिओम गोस्वामी एवं शशिकांत श्रोती इंडियन ग्रामीण सर्विसेस संस्था, स्वसहायता समूह की दीदियाँ,किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन श्री आशीष शर्मा,  जिला परियोजना प्रबंधक (एमपीएसआरएलएम) ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement