मध्य प्रदेश: चना-मसूर उपार्जन के लिए 20 फरवरी से पंजीयन शुरू, किसान ऐसे करें आवेदन
21 फरवरी 2026, भोपाल: मध्य प्रदेश: चना-मसूर उपार्जन के लिए 20 फरवरी से पंजीयन शुरू, किसान ऐसे करें आवेदन – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर 20 फरवरी 2026 से चना एवं मसूर का पंजीयन प्रारंभ हो गया है, जो 16 मार्च 2026 तक चलेगा। चना एवं मसूर का पंजीयन गेहूं पंजीयन की तरह ही किया जा रहा है।
जिन किसानों ने चना एवं मसूर की बुवाई की है, वे शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक से स्वयं के मोबाईल, कम्प्यूटर तथा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय के सुविधा केंद्र, सहकारी, विपणन समिति द्वारा संचालित केंद्र अथवा एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, साइबर कैफे के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज भू-स्वामियों के लिये भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नम्बर एवं अन्य फोटो पहचान पत्र तथा सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान वनाधिकारी पट्टाधारी, सिकमीदार को आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नम्बर एवं वनपट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति ले जाना अनिवार्य है।
किसानों से उपार्जित फसल का भुगतान उनके आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा, इसलिए किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता तथा मोबाईल नम्बर लिंक कराकर रखें ताकि भविष्य में असुविधा न हो।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

