राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: घटिया बीज बिक्री पर बड़वानी जिले के नर्मदा कृषि सेवा केन्द्र का लाइसेंस निलंबित

30 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: मध्यप्रदेश: घटिया बीज बिक्री पर बड़वानी जिले के नर्मदा कृषि सेवा केन्द्र का लाइसेंस निलंबित – नर्मदा कृषि सेवा केन्द्र, राजपुर जिला बड़वानी के द्वारा जिले के किसानों को एलोरा नेचुरल सीड्स लिमिटेड कम्पनी का ग्वारफली बीज किस्म-एलोरा सुधा-001 का विक्रय किया गया था। उक्त बीज खराब गुणवत्ता के संबंध में कृषकों द्वारा शिकायत की गई थी।

शिकायत अनुसार फर्म द्वारा एलोरा नेचुरल सीड्स लिमिटेड कम्पनी की अनुमति लिये बगैर व्यवसाय करने पर बीज अधिनियम 1966 एवं बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 का उल्लंघन करने पर फर्म नर्मदा कृषि सेवा केन्द्र, रानी लक्ष्मीबाई मार्केट राजपुर का उद्यानिकी बीज लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है I

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements