राज्य कृषि समाचार (State News)किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

मध्यप्रदेश: तीन साल में 1200 किसान दीदियों ने लिखी सफलता की नई कहानी, बनीं लखपति

28 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: तीन साल में 1200 किसान दीदियों ने लिखी सफलता की नई कहानी, बनीं लखपति – सपनों से भी आगे निकलने वाली एक सफलता की कहानी सामने आई है, जिसमें सीहोर जिले के इछावर ब्लॉक के बिछोली गांव की किसान दीदी संगीता ने एक साधारण गृहिणी से लेकर सफल बिजनेस वुमन बनने का सफर तय किया है। संगीता को 25 अगस्त को जलगांव, महाराष्ट्र में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अनमोल अवसर प्राप्त हुआ। यह उनके जीवन का ऐसा अविस्मरणीय क्षण था, जिसे वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगी।

संगीता ने प्रधानमंत्री को बताया कि 2021 में भारत सरकार की 10 हजार किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) की योजना के तहत उन्होंने आत्मनिर्भर महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की स्थापना की। कंपनी के पहले ही साल में 1,000 से अधिक किसान महिलाएं जुड़ीं, और उनकी कड़ी मेहनत से कंपनी ने 2 करोड़ 48 लाख रुपये का व्यापार किया। आज, तीन साल बाद, उनकी कंपनी से 2,000 से अधिक किसान दीदियां जुड़ चुकी हैं, जिनमें से 1,200 से ज्यादा महिलाएं लखपति बन चुकी हैं।

Advertisement
Advertisement

संगीता और उनकी साथी किसान दीदियां अपनी सफलता से बेहद खुश हैं। उनकी कंपनी फसल बीज संग्रहण और आउटपुट बिजनेस में गेहूं, सोयाबीन, मक्का और अन्य अनाजों की खरीदी में सक्रिय है। अब तक कंपनी का सालाना टर्नओवर 5 करोड़ 43 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। संगीता को उनकी कंपनी की इस प्रगति के चलते जलगांव में हुए लखपति दीदी सम्मेलन में बुलाया गया था, जहाँ उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने और अपने अनुभव साझा करने का मौका मिला।

अब संगीता एक सफल बिजनेस वुमन बन चुकी हैं और वे इस सफलता का श्रेय मध्यप्रदेश सरकार, आजीविका मिशन और महिला किसान हितैषी नीतियों को देती हैं।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement