Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: अनूपपुर के किसान ने DSR तकनीक से बोई धान, कम लागत में हुआ बंपर उत्पादन 

10 मई 2026, अनूपपुर: मध्यप्रदेश: अनूपपुर के किसान ने DSR तकनीक से बोई धान, कम लागत में हुआ बंपर उत्पादन – मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के विकासखंड कोतमा अंतर्गत ग्राम डोंगरियाकला के प्रगतिशील किसान श्री तारन सिंह ने आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है। वे वर्षों से पारंपरिक रोपाई विधि से धान की खेती करते थे, जिसमें अधिक लागत, समय तथा मजदूरों की समस्या बनी रहती थी। वर्ष 2024-25 में आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित किसान मेले में उन्होंने धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) तकनीक की जानकारी प्राप्त की और इससे प्रेरित होकर अपने खेत में सीड ड्रिल मशीन द्वारा धान की बुवाई कराई।

डीएसआर तकनीक अपनाने से किसान की खेती में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला। जहां पारंपरिक रोपाई में प्रति हेक्टेयर लगभग 12 से 15 हजार रुपये तक का खर्च आता था, वहीं सीधी बुवाई में यह लागत बहुत कम होकर लगभग 1200 रुपये प्रति हेक्टेयर रह गई। साथ ही समय पर बुवाई होने से फसल का विकास बेहतर हुआ तथा उर्वरकों का समुचित उपयोग भी संभव हो पाया।  

इस तकनीक के कारण किसान को प्रति हेक्टेयर लगभग 5 क्विंटल अतिरिक्त उत्पादन प्राप्त हुआ तथा कुल मिलाकर लगभग 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का अतिरिक्त लाभ मिला। धान की फसल समय पर पकने से अब वे उसी खेत में रबी फसल भी आसानी से ले पा रहे हैं, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान श्री तारन सिंह की यह सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। आधुनिक तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाया जा सकता है।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture