राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: नर्मदापुरम में किसान खेत पाठशाला का आयोजन, नरवाई प्रबंधन पर किसानों को मिली अहम जानकारी

11 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: नर्मदापुरम में किसान खेत पाठशाला का आयोजन, नरवाई प्रबंधन पर किसानों को मिली अहम जानकारी – मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की ग्राम पंचायत बनवारी में किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक गांव में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर पिपरिया विकासखंड के एसडीएम, सरपंच रीना रघुवंशी, संसद प्रतिनिधि खूबचंद रघुवंशी और प्रगतिशील कृषक सुजीत रघुवंशी समेत अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

इस किसान खेत पाठशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को नरवाई प्रबंधन और उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में जागरूक करना था। कृषि विभाग ने किसानों को मुख्य और सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में किसानों को नरवाई में आग न लगाने और डीएपी के वैकल्पिक उर्वरकों जैसे एनपीके, एसएसपी, टीएसपी के संतुलित उपयोग की सलाह दी गई।

इसके अलावा, उद्यानिकी विभाग ने फसल पौध योजना और पीएमएफएमई योजना की जानकारी दी। पाठशाला में किसानों को बेहतर खेती के लिए उपयोगी जानकारी देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कई प्रगतिशील कृषक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने किसानों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement