Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने के निर्देश, सीहोर कलेक्टर ने शिविर अभियान तेज किया

29 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने के निर्देश, सीहोर कलेक्टर ने शिविर अभियान तेज किया – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के  कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को शिविर लगाकर जिले के शत प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कम प्रगति वाले पटवारियों के ग्रामों में कार्य समाप्ति तक नियमित रूप से शिविर आयोजित किये जाए और शिविर की जानकारी कार्यालय को भेजी जाए। शिविर लगाने से पहले किसानों को शिविर की सूचना दी जाए।

उन्होंने सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे आयोजित किये जा रहे शिविरों की सतत जांच एवं निरीक्षण करें और जिन पटवारियों द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करें।

उल्लेखनीय है कि ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण, पीएम किसान सम्मान निधि, पशुओं की जानकारी सहित कृषि संबंधी सभी योजनाओं के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा सभी किसानों से अपील की गई है कि वे आयोजित होने वाले शिविरों में अपनी फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि शासन की सभी योजनाओं का लाभ किसानों को मिल सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें