Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में 2026 ‘कृषि वर्ष’ घोषित: 11 जनवरी से सीहोर में चलेगा कृषि रथ अभियान, किसानों को दी जाएगी योजनाओं जानकारी

09 जनवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में 2026 ‘कृषि वर्ष’ घोषित: 11 जनवरी से सीहोर में चलेगा कृषि रथ अभियान, किसानों को दी जाएगी योजनाओं जानकारी – मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। किसानों को कृषि से जुड़ी नवीन तकनीक, योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले  में कृषि रथ का संचालन किया जाएगा। यह अभियान प्रत्येक विकासखंड में रबी सीजन के दौरान संचालित होगा। कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने कृषि विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषि रथ का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।

कृषि रथ के माध्यम से किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, उन्नत बीज एवं कीट-रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, कृषि आधारित उद्यमिता, ई-तकनीक से जुड़ी योजनाएं तथा पराली प्रबंधन जैसी जानकारियां दी जाएंगी। अभियान की शुरुआत 11 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालयों से की जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

जिला एवं विकासखंड स्तर पर बनेगी समितियां

कृषि रथ के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में एवं विकासखंड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में क्रियान्वयन समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां रथ संचालन, कार्यक्रम निर्धारण एवं निगरानी का कार्य करेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

तकनीकी दल करेगा मार्गदर्शन

प्रत्येक कृषि रथ के साथ एक तकनीकी दल रहेगा, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह दल गांवों में जाकर किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देगा और समस्याओं का समाधान करेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मीडिया व निगरानी व्यवस्था

कृषि रथ अभियान की दैनिक प्रगति की निगरानी जिला स्तर पर की जाएगी। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कृषि रथ अभियान से किसानों को सीधे लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन, आय वृद्धि एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture