Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: किसान हैप्पी, सुपर और स्मार्ट सीडर पर अनुदान के लिए 1 मार्च तक करें आवेदन  

27 फरवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: किसान हैप्पी, सुपर और स्मार्ट सीडर पर अनुदान के लिए 1 मार्च तक करें आवेदन – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन यंत्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन करने वाले कृषकों को अपने स्वयं के बैंक खाते से संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम 4500 रुपये की धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) बनवाकर जमा करना अनिवार्य होगा। बिना धरोहर राशि के डिमांड ड्राफ्ट के कोई भी आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।

निर्धारित धरोहर राशि इस प्रकार है
– हैप्पी सीडर के लिए 4500 रुपये
– सुपर सीडर के लिए 4500 रुपये
– स्मार्ट सीडर के लिए 4500 रुपये

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन यंत्रों के उपयोग से नरवाई प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सकता है, जिससे खेत की उर्वरा शक्ति सुरक्षित रहती है, उत्पादन लागत कम होती है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।

विभाग द्वारा जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के पूर्व ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें। समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं विभाग ने पंजीकृत निर्माताओं को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी सामग्री से संबंधित टेस्ट रिपोर्ट, अनुबंध एवं आईएसआई लाइसेंस की वैधता समय पर नवीनीकरण कराएं, अन्यथा डीबीटी पोर्टल से उनका पंजीयन स्वतः निरस्त किया जा सकता है।

कृषि विभाग द्वारा संचालित इस योजना से जिले के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध होने के साथ-साथ खेती को अधिक लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture