Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश: कृषि मंत्री श्री पटेल ने बारदानों के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री पासवान को पत्र लिखा

मध्य प्रदेश : कृषि मंत्री श्री पटेल ने बारदानों के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री पासवान को पत्र लिखा

भोपाल: किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बारदानों की आपूर्ति के लिये केन्द्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान को पत्र लिखा है। उन्होंने मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2020-21 में गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता कराये जाने के लिये अनुरोध किया है। मंत्री श्री पटेल द्वारा बताया गया कि केन्द्रीय मंत्री को 10 हजार गठान जूट (बीटी गठान) बारदाना की अतिरिक्त आवश्यकता से अवगत कराया गया है। उन्होंने इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री श्री पासवान से दूरभाष पर चर्चा भी की। श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश को बारदानों की अतिरिक्त खेप शीघ्र ही प्राप्त हो होगी।

चना, मसूर, सरसों खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाई जायेगी

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने प्रदेश में चना, मसूर, सरसों के उपार्जन की अंतिम तिथि 30 मई को बढ़ाए जाने के लिये प्रमुख सचिव को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि चना, मसूर, सरसों का उपार्जन विलंब से प्रारंभ होने से अंतिम तिथि का बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग से प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है। शीघ्र ही किसानों के हित में निर्णय लिया जाकर अंतिम तिथि को बढ़ाया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सम्बंधित खबर – चना, मसूर, सरसों की उपार्जन सीमा समाप्त हुई

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि उपज मण्डियों में अग्निशमन यंत्र लगेंगे

इसके साथ ही श्री पटेल ने प्रदेश की समस्त कृषि उपज मण्डियों में अग्निशमन यंत्र लगाने के निर्देश प्रबंध संचालक मण्डी बोर्ड को दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कृषि उपज मण्डियों के प्रांगण में वर्तमान में उपार्जन एवं खरीदी कार्य प्रगति पर है। मण्डियों में गर्मी के मौसम में अग्नि दुर्घटनाएँ घटित होने की आशंका बनी रहती है।