राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: केवीके आरोन में सरसों की उन्नत तकनीक व कीट-रोग प्रबंधन पर कृषक प्रशिक्षण आयोजित

04 जनवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: केवीके आरोन में सरसों की उन्नत तकनीक व कीट-रोग प्रबंधन पर कृषक प्रशिक्षण आयोजित – कृषि विज्ञान केंद्र, आरोन (गुना) द्वारा राष्ट्रीय तिलहन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत सरसों की उन्नत तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजन में ग्राम गॉवरखेड़ा के 60-65 कृषक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा सरसों उर्वरक एवं सिंचाई प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गयी। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार द्वारा सरसों में लगने वाले कीट, रोग प्रबंधन की पहचान एवं उनके निदान के विषय में जानकारी प्रदान की गयी।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए जीवामृत बनाने की विधि एवं उसकी रबी फसलों में उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement