राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश : 50 लाख हेक्टर करनी है सिंचाई क्षमता

मध्य प्रदेश : 50 लाख हेक्टर करनी है सिंचाई क्षमता

भोपाल। जल संसाधन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हमें राज्य की सिंचाई क्षमता जो कि वर्तमान में 33 लाख 77 हज़ार हेक्टेयर है, को वर्ष 2024 -25 तक 50 लाख 74 हज़ार हेक्टेयर करना है। वर्ष 2020 -21 में इसे 1.94 लाख हेक्टेयर, 21 -22 में 1.86 लाख हेक्टेयर, 22 -23 में 2.74 लाख हेक्टेयर, 23-24 में 5.76 लाख हेक्टेयर और 24 -25 में 4.66 लाख हेक्टेयर बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तर प्रदेश की मांग अव्यावहारिक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रस्तावित केन बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में उत्तरप्रदेश सरकार की मांग व्यवहारिक नहीं है। इस परियोजना में मध्यप्रदेश के जंगल एवं गांव अधिक संख्या में डूब में आ रहे हैं, परंतु उत्तरप्रदेश अधिक जल चाहता है। इसमें मध्यप्रदेश को न्याय दिलवाएंगे। यदि सहमति नहीं बनती है तो छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बनाकर कार्य करेंगे।

Advertisement
Advertisement

जहां डैम बन गए, नहर का कार्य करवाएं

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में डैम निर्माण का कार्य पूरा हो गया है, वहां नहर निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, जिससे डैम का लाभ सिंचाई के लिए किसानों को मिल सके।

मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement