Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: शहडोल में 35 महिलाओं को जैविक सब्जी उत्पादन व नर्सरी प्रबंधन की दी गई ट्रेनिंग

16 जनवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: शहडोल में 35 महिलाओं को जैविक सब्जी उत्पादन व नर्सरी प्रबंधन की दी गई ट्रेनिंग – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शहडोल द्वारा मध्यप्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जिले के विकासखंड बुढार की ग्राम पंचायत केशवाही अंतर्गत जमुनिया ग्राम में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संचालक संजय पुंडलिक द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली स्व सहायता समूह की 35 महिलाओं को 12 दिवसीय जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिलवाया गया।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी, परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रूडसेटी भारत सरकार, भोपाल के निर्देशन में सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन से संबंधित लिखित एवं मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन के परीक्षक राम सुख दुबे, कटनी तथा बैंकिंग विषय के परीक्षक हृदय लाल तिवारी, रीवाद्वारा रहे।

परीक्षा के दौरान नर्सरी प्रबंधन, विभिन्न सब्जियों के बीज एवं किस्मों की जानकारी, सब्जी उत्पादन के फायदे, सब्जियों में लगने वाले कीट एवं रोग तथा उनके नियंत्रण की जैविक विधियां, मिट्टी परीक्षण, जैविक खाद एवं कीटनाशक का निर्माण एवं फसलों में उपयोग, मल्चिंग एवं प्लास्टिक मल्चिंग, सिंचाई प्रबंधन के अंतर्गत स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई तथा पाली हाउस से संबंधित विषयों का मूल्यांकन किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके साथ ही बैंकिंग से संबंधित विषयों में उद्यमशील व्यक्तियों की विशेषताएं, बैंकों में विभिन्न प्रकार के खाते, बीमा योजना एवं बैंकिंग से जुड़े अन्य विषयों का भी मूल्यांकन किया गया। परीक्षा संपन्न कराने में संस्था के कर्मचारी दुर्गेश गुप्ता एवं नरेश सोधिया ने सहयोग किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture