रायसेन जिले में मसाला उद्योग स्थापित कर मदन मोहन बने उद्यमी
15 फरवरी 2026, रायसेन: रायसेन जिले में मसाला उद्योग स्थापित कर मदन मोहन बने उद्यमी – भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना युवाओं के सपनों को हकीकत में बदल रही है। इस योजना का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना और युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
शासन द्वारा विभागीय मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता एवं वित्तीय सहयोग के माध्यम से युवाओं को उद्यम स्थापना हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जिससे वे स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहे हैं। रायसेन जिले के सिलवानी विकासखंड के ग्राम चिचोली निवासी कृषक श्री मदन मोहन शर्मा द्वारा पीएमएफएमई योजना के तहत मसाला उद्योग स्थापित कर प्रतिमाह लगभग 30 से 35 हजार रुपए की आय प्राप्त की जा रही है।
हितग्राही श्री मदन मोहन शर्मा बताते हैं कि पहले वह अपने जीवन यापन के लिए छोटी सी किराना दुकान संचालित करते थे जिससे प्रतिमाह 10,000 से 12,000 रुपए आय प्राप्त होती थी। इससे परिवार का भरण-पोषण बड़ी मुश्किल से हो पाता था। जब उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के बारे में पता चला तो उन्होंने सिलवानी विकासखंड में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी श्री मनोज साहू से योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने मसाला उद्योग स्थापित करने के लिए योजना के तहत आवेदन किया। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ऋण स्वीकृत होते ही उन्होंने मसाला उद्योग स्थापित किया।
श्री मदन मोहन शर्मा को उद्यानिकी विभाग द्वारा 35 प्रतिशत अनुदान सहायता भी प्रदान की गई है। हितग्राही द्वारा आधुनिक मशीनों के उपयोग से उच्च गुणवत्ता के उत्पाद जैसे धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर एवं अन्य मसाले ब्राण्ड ‘‘श्री भैया जी मसाले‘‘ के नाम से सिलवानी, गैरतगंज, रायसेन सहित अन्य जिलों में भी विक्रय कर प्रतिमाह लगभग 30 से 35 हजार रू की आय प्राप्त की जा रही है। आमदनी बढ़ने से श्री मदन मोहन शर्मा के जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है, इसके लिए वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

