राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा दर्ज़

19 सितम्बर 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा दर्ज़ – मौसम केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश  में मौसमी गतिविधियां कम होने से विभिन्न संभागों में हल्की वर्षा हुई। कम वर्षा का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कटनी जिले के रीठी में हुई 15  मिमी राज्य में सर्वाधिक रही। दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में आज तक 22 % अधिक वर्षा हो चुकी है, जो कि  पूर्वी मध्यप्रदेश में 8 % और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 35 % अधिक है। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश –विदिशा (पठारी – 6.5, ग्यारसपुर – 1),मुरैना (अम्बाह – 4),भिंड (म्हगांव – 2, मौ – 0.5),शिवपुरी (पिछोर – 2, नरवर – 2, पिपरसमा केवीके  – 2),दतिया (सिटी – 2),अशोकनगर (आंवरी केवीके  – 0.5) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -कटनी (रीठी – 15, बहोरीबंद – 4, स्लीमनाबाद – 4),जबलपुर (बरगी – 14.2, शहपुरा – 12.1, सिटी – 11, सिहोरा – 9, रांझी – 6, मझौली – 1.4),पन्ना (रैपुरा – 14, सिटी – 8, पुरूषोत्तमपुर केवीके  – 0.5),छिंदवाड़ा (बिछुआ – 12.2),टीकमगढ़ (सिटी – 10, मोहनगढ़ – 10, बड़ागांव धंसान – 7, बल्देवगढ़ – 1),सतना (नागौद – 9, रघुराजनगर – 1.5, रामपुर बाघे. – 1, सोहावल – 0.2),नरसिंहपुर (सिटी – 8, गोटेगांव – 5, तेंदूखेड़ा – 2),निवाड़ी (पृथ्वीपुर – 8),छतरपुर (राजनगर – 6.6, लवकुशनगर – 5),डिंडोरी (शहपुरा – 4.2),सागर (जैसीनगर – 3.4, सिटी – ट्रेस ),रीवा (सिटी केवीके  – 1),बालाघाट (लांजी – 0.3),पेंच – 8.3  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। मौसम केंद्र ने राज्य के विभिन्न संभागों के जिलों में कहीं -कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में सब्सिडी पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए 19 सितम्बर तक आवेदन दें

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement