Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना

07 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना –  मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान  मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर,  उज्जैन , रीवा, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं- कही;चंबल एवं सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर;  ग्वालियर  संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) –  सिवनी 73.4, बरघाट 53.3, चंदेरी 49.0,  बटियागढ़ 44.0, आलीराजपुर 37.2, केवलारी 26.4, आरोन 23.0, सिंहावल 23.0, मवई 21.4, मंडला21.4, ईसागढ़ 20.0, कि रनापुर 18.6, रहटगढ़ 18.0, मुंगावली 17.0, अमरवाड़ा 16.2, गंज बासौदा 15.8, कोलारस 15.0, अटेर 14.0, खुरई 14.0, पठारी 13.2, बदरवास 13.0,भावगढ़ 12.6, कुरई 12.2, बड़ौदा 12.0, शिवपुरी 11.0, इंदरगढ़ 10.0, मकसूदनगढ़ 10.0, सौसर 9.5, रहली 9.2, भाभरा 9.0,  सोंडवा  9.0, मालथौन 9.0, कराहल 9.0, बेनीबारी 8.6, निवास 8.6, उंचेहरा 8.5, पोहरी 8.0, खनिया धाना 8.0, छतरपुर 7.4, चांद 7.2, अशोकनगर 7.0,  कुक्षी  7.0,  डही  7.0, बिछुआ 6.2, भानपुरा 5.6, कयामपुर 5.0, ओरछा 5.0,बांदा 5.0, श्याम पुर 5.0, छपारा 5.0, टीकमगढ़ 5.0, मोहनगढ़ 5.0, अमरकंटक 4.8,  बक्स्वाहा  4.8, सरई 4.2, बाड़ी 4.0, गढ़ाकोटा 3.8, शाहगढ़ 3.3, केसली 3.1,  जोबट  3.0,कट्ठी वाड़ा 3.0, बैहर 3.0, मऊ 3.0,  सेंवढ़ा  3.0, जयतपुर 3.0, पि छोर 3.0, अंबाह 2.8,  पुष्प राजगढ़ 2.6, देवरी-रायसेन 2.1, सुसनेर 2.0,  गौरी हार 2.0, गंधवानी 2.0, गुना 2.0, राघौगढ़ 2.0, अमरपाटन 2.0, मंदसौर 2.0, सबलगढ़ 2.0, उदयपुरा 2.0, बीना 2.0, वि जयपुर 2.0, सिलवानी 1.4, कुरवाई 1.4, बिरसा 1.3,  वारा सिवनी  1.3,  दतिया  1.3, परसवाड़ा 1.0, पाटी1.0, अमरपुर 1.0, चाचौड़ा 1.0, सैलाना 1.0, देवरी- सागर 1.0, सिंगरौली 0.8, श्योपुर 0.6, भिंड  0.1  मि मी वर्षा दर्ज़ की  गई। सिवनी में भारी वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थितियां –  दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अभी भी वेरावल , भरूच, उज्जैन , झांसी और शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है।गुजरात के शेष भागों, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों से आगामी 3-4 दिनों  के दौरान  दक्षिण – पश्चिम  मानसून की वापसी के लिए  परिस्थितियां अनुकूल है । पश्चिम -मध्य और इससे सटे  उत्तर – पश्चिम  अरब सागर के ऊपर  स्थित  गहरा दबाव ( चक्रवाती  तूफान शक्ति का अवशेष) कमजोर होकर एक दबाव में परिवर्तित  हो गया है। इसके  पश्चिम – मध्य  और इससे सटे  उत्तर – पश्चिम  अरब सागर के ऊपर धीरे-धीरे दक्षिण  पूर्व  की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान एक चिन्हित  निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। पश्चिमी  विक्षोभ ,  उत्तरी  राजस्थान  और उससे सटे हरियाणा  के ऊपर एक  प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र  के रूप में देखा जा रहा है। इससे संबंधित  ऊपरी वायुमंडलीय  चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 9.6   किलोमीटर की ऊँचाई तक फैला हुआ है।  उत्तर – पश्चिम राजस्थान  और उससे सटे दक्षिण  पंजाब के ऊपर  समुद्र  तल से 3.1 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैला हुआ चक्रवातीय परिसंचरण अब  उपरोक्त  चक्रवातीय परिसंचरण में  विलीन हो गया है। एक  ट्रफ रेखा,  उत्तर  तटीय  ओडिशा  से  पूर्व  तेलंगाना तक(  आंतरिक  ओडिशा ,  दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए )  समुद्र तल से 1.5  किलोमीटर की ऊँचाई पर बनी हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़,  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन , शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल,उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,  पन्ना ,सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं तथा विदिशा, खरगोन , बड़वानी, इंदौर, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना,श्योपुरकलां,अनुपपुर, डिंडोरी , कटनी, दमोह, छतरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है। राज्य के कई जिलों के साथ ही  विशेषकर सीहोर, राजगढ़,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में कहीं – कहीं  झंझावात / वज्रपात के साथ 30 -40  किमी / घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture