राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में उर्वरक विक्रय केन्द्र का लाईसेंस निलंबित

22 नवम्बर 2023, टीकमगढ़: मध्य प्रदेश में उर्वरक विक्रय केन्द्र का लाईसेंस निलंबित – मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री अशोक कुमार शर्मा द्वारा गत दिवस उर्वरक बिक्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान अनियमिततायें पाये जाने पर मे. नरेश कुमार जैन सागर रोड टीकमगढ़ का उर्वरक बिक्रय लायसेंस तत्काल प्रभाव निलंवित किया गया।

उप संचालक कृषि टीकमगढ़ के संयुक्त दल द्वारा गत दिवस उपरोक्त दूकान पर उर्वरक बिक्रय/भण्डारण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर पीओएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक से अधिक भण्डारित पाया गया तथा रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया, साथ ही  विक्रय केन्द्र निर्धारित स्थान से अन्य स्थान पर पाया गया।

कारण बताओं नोटिस का जवाब  समय पर प्रस्तुत नहीं किया गया। इस प्रकार उर्वरक नियंत्रण आदेश का उलघन करने पर , मेसर्स नरेश कुमार जैन का उर्वरक बिक्रय लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

डीएपी अमानक पाए जाने पर बिक्री पर प्रतिबंध

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले  में कृषि विभाग  के उपसंचालक श्री  यू.एस.तोमर ने बताया कि जिले में विक्रेता प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्या. मगरौनी नरवर से कोटा राजस्थान की कंपनी का डीएपी का नमूना प्रयोगशाला में अमानक पाए जाने के कारण उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत खरीदी ,बिक्री  एवं भण्डारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
यूरिया के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था

वहीँ नरसिहंपुर ज़िले में यूरिया वितरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा ऑनलाइन टोकन वितरण व्यवस्था की गई है।इस व्यवस्था के तहत कृषक घर बैठे 07792181 पर कॉल लगा कर अपना टोकन नंबर,दिनांक एवं अनुमानित समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement