Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

‘भारतीय कृषि की चुनौतियां एवं उनसे निपटने के उपाय’ पर हुआ व्याख्यान

30 दिसम्बर 2022, जबलपुर: ‘भारतीय कृषि की चुनौतियां एवं उनसे निपटने के उपाय’ पर हुआ व्याख्यान – भा.कृ.अनु.प.-खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर में राष्ट्रीय जैविक  तनाव प्रबंधन संस्थान,रायपुर के  स्थापक /निदेशक एवं कुलपति डॉ. पी.के. घोष द्वारा ‘ भारतीय कृषि की चुनौतियां एवं उनसे निपटने के उपाय ‘विषय पर उद्बोधन दिया गया।

 डॉ घोष ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित 17 सतत विकास लक्ष्यों जैसे गरीबी उन्मूलन, बेहतर  स्वास्थ्य , जलवायु परिवर्तन, सबके  किए शांति एवं समृध्द जीवन सुनिश्चित करने में वर्ष 2030 तक भारतीय कृषि की भूमिका तथा वर्ष 2070 तक जीरो कार्बन उत्सर्जन के लिए प्रतिबद्धता  एवं प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही कृषि में आने वाली चुनौतियों एवं उनसे निपटने के तरीकों को भी रेखांकित किया। डॉ.घोष ने प्रक्षेत्र भ्रमण कर अनुसंधान कार्यक्रमों का अवलोकन किया एवं निदेशालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधानों की  प्रशंसा की।

 निदेशक डॉ. जे.एस. मिश्र द्वारा निदेशालय तथा सम्पूर्ण भारत में खरपतवार प्रबंधन पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान  परियोजना  में चल रहे  कार्यों  तथा विपरीत खरपतवार  प्रबंधन  तकनीकों के बारे में बताया। व्याख्यान में निदेशालय के समस्त वैज्ञानिक, तकनीकी अधिकारी, शोध सहायक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )