Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके पोकरण: कृषि चौपाल के प्रथम एपिसोड का प्रसारण

09 दिसंबर 2024, भोपाल: केवीके पोकरण: कृषि चौपाल के प्रथम एपिसोड का प्रसारण – कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी के सहयोग से रिकॉर्डेड किसान-वैज्ञानिक इंटरफेस के माध्यम से किसानों के बीच उन्नत प्रौद्योगिकी सूचना के प्रसार के लिए एक मंच बनाने के लिए कृषि चौपाल कार्यक्रम शुरू किया है। जिसका प्रथम एपिसोड का प्रसारण डीडी किसान चैनल पर शनिवार को किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण पर किसान गोष्ठी के आयोजन कर क्षेत्र के 53 कृषि स्नातकों एवं किसानों को कार्यक्रम से जोड़ा गया। 

इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में रबी मौसम के लिए उपयुक्त 109 उन्नत किस्में रिलीज की गई एवं इन किस्मों की विशेषताओं की जानकारी चर्चा का प्रमुख केंद्र रहा। कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दशरथ प्रसाद ने कार्यक्रम की उपयोगिता से किसानों को अवगत कराया एवं प्रतिभागियों को नवाचारों को अपनाने की बात कही। सस्य वैज्ञानिक कृष्ण गोपाल व्यास ने उन्नत किस्मों की अहमियतता को किसानों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में पशुपालन वैज्ञानिक डॉ राम निवास ने शुष्क क्षेत्रो में बकरी पालन, भेड़ पालन, गाय पालन करने पर जोर दिया। केन्द्र के प्रसार वैज्ञानिक सुनील शर्मा ने समन्वित कृषि प्रणाली की विशेषताओं की चर्चा की तथा इसे अपनाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के साथ समूह चर्चा के माध्यम से सवालों का उचित समाधान दिया गया। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com