State News (राज्य कृषि समाचार)

केवीके ने मनाया किसान दिवस

Share

धार। गतदिनों कृषि विज्ञान केन्द्र, धार में ‘किसान दिवस’ तथा ”रबी कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा’ का आयोजन डॉ. के. एस. किराड़, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, धार की अध्यक्षता में तथा श्री के.एस. झनिया, उप परियोजना संचालक आात्मा, धार की विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के 110 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. के. एस. किराड़, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, धार ने उद्यानिकी की विभिन्न फसलों के बारे में जानकारी देते हुए जैविक खेती के लाभों को दर्शाया तथा कम लागत में उन्नत खेती करने की तकनीकों पर प्रकाश डाला।

श्री के.एस. झनिया, उप परियोजना संचालक आात्मा, धार ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। फसल वैज्ञानिक डॉ. जी. एस. गाठिये ने वर्तमान रबी फसलों में उर्वरक, सिंचाई एवं नींदा नियंत्रण विषय पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी साथ ही वर्तमान फसलों में उभरते हुए कीट एवं बीमारी के नियंत्रण के बारे में विस्तार से किसानों को बताया। मृदा वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. चौहान ने फसल लगाने से पूर्व मिट्टी परीक्षण कराने तथा जांच अनुसार ही उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी। पशु वैज्ञानिक डॉ. जे.एस. राजपूत ने किसान वैज्ञानिक परिचर्चा में कड़कनाथ मुर्गी पालन तथा बकरी पालन के विषय में बताया तथा पशुपालन का सम्नवित कृषि पद्धति के साथ जोड़ते हुए कृषि को लाभ का धंधा बनाने की तकनीकों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में श्री गौरव सारस्वत, श्री भूपेन्द्र कुमार कुर्मी, श्री जितेन्द्र नायक ने सराहनीय योगदान दिया। 
कार्यक्रम के अन्त में आभार डॉ. जे.एस. राजपूत के द्वारा माना गया। 

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *