Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके मुरैना का 20 वां स्थापना दिवस मनाया गया

05 अगस्त 2024, मुरैना: केवीके मुरैना का 20 वां स्थापना दिवस मनाया गया – गत 2 अगस्त को कृषि विज्ञान केंद्र ( केवीके ) मुरैना का 20 वां स्थापना दिवस मनाया गया।  मुरैना केंद्र की स्थापना 2 अगस्त 2004 को की गई थी। तब यह जनेकृविवि , जबलपुर के प्रशासकीय नियंत्रण में कार्य करता था। वर्तमान में यह राविसिंकृविवि ,ग्वालियर के अंतर्गत कार्य कर रहा है।इस अवसर पर आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

स्थापना दिवस पर मुरैना की इम्पीरियल पीएटी कोचिंग संस्थान में कृषि विषय की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने ‘ भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था में कृषि की भागीदारी ‘ विषय पर आयोजित परिचर्चा में अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने बताया कि वर्तमान में किसानों की दशा और दिशा में व्यापक बदलाव करने की आवश्यकता है। आंचलिक अनुसन्धान केंद्र मुरैना के सह संचालक ( अनुसन्धान ) डॉ एस एस तोमर ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि विषय में वर्तमान में बहुत अच्छे अवसर हैं। छात्रों को रोज़गार के बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे , साथ ही देश की खाद्य सुरक्षा में भी अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। मुख्य अतिथि श्री बीआर गोरख ने छात्रों से आह्वान किया कि कृषि वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेकर इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने का प्रयास करें।

डॉ प्रशांत कुमार गुप्ता ,वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने केंद्र में चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रधान वैज्ञानिक डॉ एनके त्रिपाठी ,डॉ सुखवीर सिंह चौहान , डॉ पी के एस गुर्जर एवं डॉ अशोक सिंह यादव ने भी अपने विचार प्रकट किए। उत्कृष्ट वक्ता छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ स्वाति  तोमर ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com