राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

क्षीर धारा ग्राम योजना 2026 से दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा, 61 गांवों में पशुओं की उत्पादकता पर फोकस

19 फरवरी 2026, भोपाल: क्षीर धारा ग्राम योजना 2026 से दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा, 61 गांवों में पशुओं की उत्पादकता पर फोकस – पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से क्षीर धारा ग्राम योजना 2026 प्रारंभ की गई है। यह योजना तीन वर्षों की अवधि तक संचालित की जाएगी।

 प्रथम चरण में जिले के 61 ग्रामों का चयन किया गया है। इन ग्रामों के 17 हजार 711 गौवंश एवं 8 हजार 954 भैंस वंशी पशुओं को योजना में शामिल कर उनकी उत्पादकता बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत पशुओं के नस्ल सुधार, स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चयनित ग्रामों में कृत्रिम गर्भाधान (एआई) तकनीक का उपयोग किया जाएगा तथा सॉर्टेड सीमेन के उपयोग के संबंध में पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही बांझ निवारण शिविर आयोजित कर शत प्रतिशत टीकाकरण एवं सघन बधियाकरण अभियान संचालित किया जाएगा।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सीईओ जिला पंचायत द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। आवारा पशुओं को ग्राम पंचायतों के सहयोग से गौशालाओं में स्थानांतरित करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। पशुपालन विभाग द्वारा योजना के संचालन के लिए वार्षिक कार्ययोजना तैयार की गई है। वर्तमान में आधारभूत सर्वेक्षण कार्य ऑफलाइन एवं ऑनलाइन के माध्यम से किया जा रहा है। सर्वेक्षण उपरांत प्रत्येक पशु की ईयर टैगिंग कर डिजिटल पहचान सुनिश्चित की जाएगी।

योजना के अंतर्गत स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति भी पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा। गोबर एवं अन्य अपशिष्ट के समुचित प्रबंधन के लिए शिविरों एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। क्षीर धारा ग्राम योजना के माध्यम से जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements