Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच ने मनाया विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस

06 दिसम्बर 2022, नीमच: कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच ने मनाया विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस – कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच में कल 5 दिसम्बर को विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.सी.पी.पचैरी ने मां -सरस्वती के पूजन कर कार्यक्रम की भूमिका , इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा मृदा स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर बल दिया। सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने एवं उसके आधार पर ही उर्वरकों के प्रयोग करने का आह्वान किया।

वैज्ञानिक डॉ.पी.एस.नरुका,डॉ.शिल्पी वर्मा एवं डॉ.जे.पी.सिंह ने भी मृदा में सूक्ष्म पोषक तत्वों का महत्व, केंचुआ उत्पादन,मृदा फर्टीलिटी, अनुसंशित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए।मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के प्रमुख श्री कुशवाहा ने मृदा नमूनों के परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि मंत्री,भारत सरकार श्री नरेन्द्रसिंह तोमर एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ.हिमांशु पाठक का विश्व मृदा स्वास्थ्य पर किसानों के नाम संदेश का वाचन भी किया गया। कार्यक्रम में कुल 4 विभागीय अधिकारियों,15 कृषि छात्राओं एवं 35 कृषकों ने भाग लिया। कार्य्रकम के अंत में श्रीमती संयुक्ता पांडे ने आभार व्यक्त किया।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (30 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें