राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान – ऐ – बाग़बानी ऐप लॉन्च: किसान अलग-अलग योजनाओं की जानकारी के साथ अपने आवेदन भी ट्रैक कर सकेंगे

06 अप्रैल 2023, चंडीगढ़: किसान – ऐ – बाग़बानी ऐप लॉन्च: किसान अलग-अलग योजनाओं की जानकारी के साथ अपने आवेदन भी ट्रैक कर सकेंगे – कृषि को लाभप्रद पेशा बनाने के लिए पंजाब बाग़बानी विभाग फ़सलीय विविधता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह जानकारी बाग़बानी, मंत्री, पंजाब चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पंजाब भवन, चंडीगढ़ में बाग़बानी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान ‘किसान-ऐ-बाग़बानी’ ऐप लॉन्च करते हुए दी।

विभाग के उद्देश्य पर ज़ोर देते हुए जौड़ामाजरा ने कहा कि वह किसानों के खेतों में बाग़बानी की नयी तकनीकें लाकर बाग़बानी की फसलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले के योग्य बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे, जिससे किसान न केवल विभाग की योजनाओं संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे, बल्कि अपने आवेदन को ऑनलाइन अप्लाई और ट्रैक भी कर सकेंगे।  

Advertisement
Advertisement

नयी लॉन्च की गई ऐप के बारे में जानकारी देते हुए जौड़ामाजरा ने बताया कि इस ऐप का मुख्य मकसद विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों तक जल्दी पहुंचाना, योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके विभाग में पारदर्शिता लाना और ऐप्लीकेशनों की ट्रेकिंग करना है। उन्होंने आगे बताया कि इस ऐप के द्वारा किसानों को अलग-अलग मंडियों में फलों, सब्जियों के रोज़ाना के दाम और मौसम के बारे में जानकारी दी जाएगी।  

प्रमुख सचिव बाग़बानी श्री सुमेर सिंह गुर्जर, आई.ए.एस. ने कहा कि कृषि विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जाएंगे और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि किसानों को किसी किस्म की मुश्किल पेश न आए। यह ऐप बतौर स्टार्टअप, पंजाब अग्नैस्ट टैक्नोलॉजीज़ प्राईवेट लिमिटेड, मोहाली द्वारा तैयार की गई है।  

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement