Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मूँग तुलाई, डीजल और खाद की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस बनाएगी आंदोलन की रणनीति

कल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

28 जून 2026, भोपाल: मूँग तुलाई , डीजल और खाद की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस बनाएगी आंदोलन की रणनीति – मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल सोमवार दिनांक 29 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में 12:00 बजे से आहूत की जाएगी।

बैठक में किसानों को हो रही डीजल व खाद की किल्लत,मुंग तुलाई में कोटा एवं क्षेत्रीय स्तर पर कृषि में व्याप्त समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता विपक्ष उमंग सिंगार तथा पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष विधायक दिनेश गुर्जर भी बैठक में भाग लेंगे। किसान कांग्रेस किसान न्याय योद्धा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में नियुक्ति को लेकर भी विचार किया जाएगा। सभी किसान कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं जिलाध्यक्षों बैठक में उपस्थित रहेंगे किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान कल सभी जिलाध्यक्षों के किसानों के हक में उठाए मुद्दों की समीक्षा भी करेंगे।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultu

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें