राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ बुवाई 5 फीसदी बाकी

सोयाबीन, मक्का, मूंगफली एवं कपास की शत-प्रतिशत बोनी

18 अगस्त 2020, भोपाल। खरीफ बुवाई 5 फीसदी बाकीप्रदेश में खरीफ फसलों की बुवाई लक्ष्य के विरुद्ध 95 फीसदी पूरी कर ली गई है। इसमें सोयाबीन, मक्का, मूंगफली एवं कपास की बोनी से अधिक रकबे में हो गई है। अब तक 140 लाख हे. में बुवाई हुई है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 125.71 लाख हे. में बोनी की गई थी।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में चालू खरीफ में 146.31 लाख हेक्टेयर में फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 10 अगस्त तक 140 लाख हे. में बोनी कर ली गई है।
सोया राज्य में अब तक सोयाबीन की बोनी 58.30 लाख हे. में कर ली गई है जो लक्ष्य 57.70 लाख हे. से 60 हजार हेक्टेयर अधिक है। गत वर्ष अब तक सोयाबीन 52.21 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी।

राज्य में अब तक धान की 26.22 लाख हे. में, मक्का 15.19, बाजरा 3.05, तुअर 4.06, उड़द 15.94 मूंगफली 2.78, तिल 3.15 एवं कपास की 6.42 लाख हे. में बुवाई हुई है।
राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 47.01 लाख हे. में, दलहनी फसलें 21.70 लाख हेक्टेयर में एवं तिलहनी फसलें 64.87 लाख हे. में बोई गई हंै।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस सीजन में (1 जून से 13 अगस्त तक) लगभग 10 फीसदी वर्षा की कमी बनी हुई है। राज्य में 13 अगस्त तक 517.6 मि.मी. वर्षा हुई है जबकि 577.8 मि.मी. सामान्य वर्षा होना चाहिए थी। अब तक पूर्वी म.प्र. में 576.7 एवं पश्चिमी म.प्र. में 472.1 मि.मी. वर्षा हुई है। जबकि सामान्य वर्षा क्रमश: 643.8 एवं 527.1 मि.मी. होनी चाहिए थी।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश में प्रमुख फसलों की बुवाई स्थिति

10 अगस्त 2020 तक (लाख हे. में)

Advertisement
Advertisement
फसललक्ष्यबुवाई
धान29.7926.22
ज्वार1.481.38
मक्का14.915.19
बाजरा3.063.05
तुअर4.294.6
उड़द18.0915.94
मूंग2.221.57
सोयाबीन57.758.3
मूंगफली2.562.78
तिल3.813.15
कपास6.196.42
Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement