Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ 2026: फसल बीमा के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक उठाएं योजना का लाभ

02 जुलाई 2026, भोपाल: खरीफ 2026: फसल बीमा के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक उठाएं योजना का लाभ – खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय के सभाकक्ष में ‘फसल बीमा माह’ का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जिले के सभी विकासखंडों में चलाया जाएगा। इस दौरान किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करने के साथ योजना के लाभ और फसल से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पूरे जिले में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

कार्यक्रम में जिला प्रबंधक एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने बताया कि ‘फसल बीमा माह’ के तहत जिले की सभी तहसीलों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी जाएगी और अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इन फसलों के लिए तय किया गया प्रीमियम

खरीफ मौसम 2026 के लिए अधिसूचित फसलों पर किसानों द्वारा देय प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है। इसके अनुसार सोयाबीन के लिए 850 रुपये, मक्का के लिए 722 रुपये, सिंचित धान के लिए 838 रुपये, असिंचित धान के लिए 660 रुपये तथा अरहर के लिए 740 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम देना होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

31 जुलाई तक करा सकेंगे फसल बीमा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अऋणी किसान अपनी निकटतम बैंक शाखा, सहकारी समिति, अधिकृत चैनल, जन सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसान स्वयं भी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आवेदन के लिए ये दस्तावेज होंगे जरूरी

अऋणी किसानों को फसल बीमा कराने के लिए बैंक पासबुक, आधार कार्ड, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, भूमि की बही तथा बटाईदार या किराये पर ली गई भूमि के मामले में भूमि स्वामी का शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ‘

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture