Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ 2026: कृषि आदान विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, 10 नमूने जांच के लिए भेजे

01 जुलाई 2026, खंडवा: खरीफ 2026: कृषि आदान विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, 10 नमूने जांच के लिए भेजे – आगामी खरीफ मौसम 2026 को देखते हुए किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले में कृषि आदान विक्रेता प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया।

उप संचालक कृषि श्री नितेश कुमार यादव, सहायक संचालक श्री जितेन्द्र सिंह रावत तथा गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक श्री मंगलेश पटेल ने खंडेलवाल मार्केटिंग, खंडेलवाल उर्वरक विक्रय केंद्र, गायत्री ट्रेडर्स, जे.पी. एग्रो, यश कृषि सेवा केंद्र, किसान घर, रॉयल कृषि सेवा केंद्र एवं राजेश्वरी फर्टिलाइजर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों के स्टॉक, डिस्प्ले बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो तथा लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। विभिन्न प्रतिष्ठानों में पाई गई कमियों पर विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गुणवत्ता परीक्षण के लिए बीज के 4 तथा उर्वरक के 6, कुल 10 नमूने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एकत्र कर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि विभाग ने विक्रेताओं को निर्धारित दरों पर कृषि आदानों का विक्रय करने, प्रत्येक बिक्री पर किसानों को अनिवार्य रूप से पक्का बिल देने के निर्देश दिए। विभाग ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों को प्रभावित करने वाली किसी भी अनियमितता पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही  ने किसानों से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कृषि आदान खरीदें, खरीदारी के समय पक्का बिल अवश्य लें तथा किसी भी अनियमितता की सूचना निकटतम कृषि कार्यालय को दें।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture