Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारत कृषक समज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए अहम निर्णय

06 मई 2026, इंदौर: भारत कृषक समज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए अहम निर्णय – किसानों के गैर राजनैतिक, वर्ग विहीन, राष्ट्रीय संगठन भारत कृषक समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुजरात के अहमदाबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय वीर जाखड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  देश के सभी प्रांतों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के  सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. के के अग्रवाल ने बताया  कि  बैठक में अध्यक्ष द्वारा विगत वर्ष की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं इस वर्ष के लक्ष्यों की जानकारी दी गई, उन्होंने बताया  कि कृषि नीति व देश के किसानों की महती समस्याओं को लेकर नीति आयोग, कृषि लागत मूल्य आयोग, केंद्रीय वित्त एवं कृषि मंत्री तथा सचिव स्तर के उच्च अधिकारियों के साथ   बैठक  आयोजित कर समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव एवं सरकार पर दवाब बनाने के निरन्तर प्रयास किये जा रहे  हैं ।  बैठक में गांव, खेत, किसान के बजट को अपर्याप्त बताते हुए, बढ़ाने की मांग के साथ  आवंटित  बजट की लगभग आधी राशि के खर्च न होने व लेप्स होने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक मे कृषि नीति के निर्धारण एवं किसानों के लिए सरकार के निर्णय में किसानों के सुझावों को प्रमुखता दिये जाने तथा  कृषि से जुड़ी  संस्थाओं में  देश के विभिन्न हिस्सों से किसानों के वास्तविक प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने की मांग के साथ समर्थन मूल्य, मंडी, आयात- निर्यात, विश्व व्यापार संगठन के बढ़ते दबाव, कृषि  आदानों की कमी, एवं बढ़ते दामों से  खेती की लागत  में  बढ़ोतरी आदि समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।  

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिल्ली से सर्वश्री लोकेन्द्र सिंह, महाराष्ट्र से मुरलीधर पाटिल, डॉ वसंत लुंगे, तमिलनाडु से के आर अंडूगौडर,पंजाब से मेजर मनमोहन सिंह, सुखपाल भुल्लर, हरयाणा से चांदबीर सिंह, कर्नाटक से मनोज सिंह हजारी, ओड़िसा से प्रदीप मोहन्ती, श्रीमती देबा स्मिता, मध्यप्रदेश से चौधरी भारत सिंह, वेस्ट बंगाल से हसानू जमाल, बिहार से मनोज झा, राजस्थान से डॉ आर एस जाखड़, उत्तरप्रदेश से विजय दीक्षित सहित झारखंड, कश्मीर, तेलंगाना, गुजरात आदि  प्रदेशों के कृषक प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये जिन्हे केंद्र सरकार को सौपे जाने वाली  सिफारिशों  के ड्राफ्ट में शामिल किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile