Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखें : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना

03 दिसंबर 2025, नर्मदापुरम: धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखें : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना –  जिले में धान खरीदी सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। खरीदी केंद्रों  पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखें। जिन समितियों अथवा वेयरहाउस द्वारा उपार्जन में किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाती है उन पर खंड स्तरीय समिति एवं जिला स्तरीय उपार्जन समिति द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाए। सभी समितियां द्वारा उपार्जन केंद्र की स्थापना एवं केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए की उपार्जन केन्द्रों पर बारदाने, रंग, टैग, सिलाई मशीन, आदि उपार्जन संबंधी सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर सुश्री मीना ने उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि उपार्जन में संगल समस्त जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें। अधिकारी अपने क्षेत्र के केंद्रों का सतत निरीक्षण करें और व्यवस्थित रूप से धान खरीदी कराएं। बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में 70 उपार्जन केंद्रों पर खरीदी की जाएगी। 32396 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। जिसमें से 10877 किसानों द्वारा अब तक स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है।  इस दौरान  उप संचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ, उपायुक्त सहकारिता श्री शिवम मिश्रा, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती रश्मि साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित  थे ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile