Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी: वर्ष 2026 को मनाया जाएगा ‘कृषि वर्ष’, हर विकासखंड में घूमेंगे कृषि रथ

17 जनवरी 2026, कटनी: कटनी: वर्ष 2026 को मनाया जाएगा ‘कृषि वर्ष’, हर विकासखंड में घूमेंगे कृषि रथ – शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी की जानकारी कृषकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जायद, खरीफ एवं रबी फसलों की बुवाई के एक माह पूर्व (वर्ष में प्रति सीजन एक माह) प्रत्येक विकासखण्ड में एक कृषि रथ चलाया जायेगा।          

अभियान अंतर्गत जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आईएनएम/आईपीएम, फसल विविधीकरण, ई- विकास प्रणाली, पराली प्रबंधन, विभागों की प्रमुख योजनाओं, कृषि की उन्नत एवं नवीन तकनीकों तथा नवाचारो की जानकारी कार्यक्रम स्थल पर तकनीकी दल में सम्मिलित कृषि वैज्ञानिकों एवं विभिन्न विभागीय शासकीय सेवकों  द्वारा कृषकों को दी जायेगी।

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने इस कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु श्रीमति अरुणिमा सेन आयंगर उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला कटनी (मो.नं. 8103824075) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।साथ ही तकनीकी दल में सम्मिलित सभी विभागों को अपने मैदानी अधिकारियों की अपने स्तर से रूट चार्ट अनुसार ड्यूटी आदेश जारी करते हुए इनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें