राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी: उपार्जन में लापरवाही पर चार केंद्र प्रभारियों को दो साल के लिए हटाया

23 जनवरी 2026, कटनी: कटनी: उपार्जन में लापरवाही पर चार केंद्र प्रभारियों को दो साल के लिए हटाया – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केंद्रों में लापरवाही बरतने वाले उपार्जन केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के सख्त निर्देश और कड़े रूख की वजह से उपार्जन केन्द्रों में अनियमितता पाये जाने पर चार उपार्जन केन्द्र प्रभारियों को आगामी दो वर्षों के लिए उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया है।      

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सज्‍जन सिंह परिहार ने बताया कि कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा गठित अधिकारियों के संयुक्‍त जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्‍द्र कौड़िया, हथियागढ़, निगहरा एवं विजयराघवगढ़ में दस्तावेजों का संधारण नियमानुसार नहीं किया जाना, धान की बोरियों में स्टेंसिल और टैग का न होना और तौल कार्य में खामियां पाई गई। जिसके बाद चारों उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया था।

 उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों द्वारा कारण बताओ नोटिस का समाधानकार‍क जवाब नहीं दिये जाने पर पर उपार्जन केंद्र विजयराघवगढ़ के प्रभारी रामनारायण गर्ग, उपार्जन केंद्र निगहरा के प्रभारी बसंत सिंह, उपार्जन केंद्र कौड़िया के प्रभारी पंकज पाण्डेय और उपार्जन केंद्र हथियागढ़ के प्रभारी गजराज पटेल को आगामी 2 वर्ष के लिये उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements